कुल्लू टूडे
कुल्लू
शिक्षा खंड कुल्लू-एक की छात्रा वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलोगी की छात्राओं का दबदबा रहा है। खिलाड़ियों ने खो-खो में प्रथम और कबड्डी में द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
सोमवार को खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खंड स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर तक करवाई गई।
बजौरा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खलोगी की खिलाड़ियों ने खो-खो की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि कबड्डी में रनरअप का खिताब पाया।
ऐसे में सोमवार को खिलाड़ियों के लिए स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य ने छात्राओं को सम्मानित किया और 5,100 की राशि भी पुरस्कार के तौर पर दी।
प्रधानाचार्य तिलक राज ने कहा कि स्कूली खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि अब जिला स्तर पर नग्गर स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल की खो-खो खिलाड़ी भाग लेंगी।
इसके अलावा कबड्डी में दो खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। कहा कि डीपीई जोगिंद्र और पीटीई राजेश को भी सम्मानित किया गया।
