Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

सरस्वती विद्या मंदिर मेंन मार्केट विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।

मेले में बतौर मुख्यातिथि संतोष सुहिल नायब तहसीलदार घुमारवीं ने शिरकत की।

स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रविंद्र शर्मा ने उन्हें टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने इस मेले में आमंत्रित किए जाने पर स्कूल का आभार व्यक्त किया और इसमें भाग ले रहे बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।

इस विज्ञान मेले में संकुल एक से नम्होल, रघुनाथपुरा, लखनपुर, मेन मार्केट डियारा, रौडा, मेन मार्केट छः स्कूलों ने भाग लिया।

बच्चों ने प्रकृति, विज्ञान, कंप्यूटर, सौर ऊर्जा और जन सरंक्षण जैसे विषयों पर आधारित थीम में अपने खूबसूरत मॉडल बनाए।

मेले में स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से महेंद्र शर्मा, अंजना शर्मा, सीता जसवाल, दीपिका सरीन, आदि मौजूद रहे।

विद्यालय की मुख्य शिक्षिका रंजना शर्मा ने अन्य विद्यालयों से आए हुए आचार्य दीदियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।

स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से इस मेले में शामिल हुए सभी अतिथियों और आचार्य दीदियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

विज्ञान मेले में विभिन्न स्कूलों से आई दीदियों में विज्ञान प्रमुख किरण और सहयोगी के रूप में प्रोमिला और नेहा रही। जिन्होंने इस विज्ञान मेले में निरीक्षण टीम की भूमिका निभाई। बाकी अन्य दीदियों में अंजना, मोनिका, वंदना शामिल रही।

मेन मार्केट विद्यालय की ओर से प्रोमिला दीदी सुनीता और निर्मला दीदी मौजूद रही। मेले के परिणाम इस प्रकार रहे। शिशु वर्ग में प्राथमिक चिकित्सा में अभिनव प्रथम और भवया द्वितीय रही।

पर्यावरण स्वच्छता में वेदांशी एवीएम रौड़ा प्रथम रही। वहीं यातायात के साधन में आर्यन मेंन मार्केट प्रथम रहे।

नेचुरल डिजास्टर में रूपांशी मेन मार्केट प्रथम,
इन्नोवेटीव में सूर्यांश एसबीएम डियारा प्रथम रहे।

बाल वर्ग में वर्षा जल संरक्षण में प्रथम, तमन्ना नम्होल दूसरे स्थान पर रही।

वायुदाब पर आधारित एकांश लखनपुर प्रथम,
कचरा प्रबंधन मॉडल में अभिनव एवीएम रोड़ा प्रथम, इन्नोवेटिव नैतिक और रुद्रांश एवीएम रौडा के प्रथम और द्वितीय रहे।

किशोर वर्ग में इन्नोवेटिव में रुशांत एवीएम रौडा प्रथम और सूर्यांश एवीएम नम्होल प्रथम,
कंप्यूटर मॉडल में बाल वर्ग में भावना एवीएम नम्होल प्रथम और किशोर वर्ग में खुशबू एवीएम नम्होल प्रथम रही।

वहीं, संस्कृत क्विज और साइंस क्विज में मेंन मार्केट विद्यालय के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!