कुल्लू टूडे
ऊना
ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की हरोली पुलिस की टीम ने एक युवक को 5.95 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला ऊना के दिशा निर्देशानुसार पुलिस थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की कार्यवाही के चलते आज दिनांक मुकाम टाहलीवाल के वार्ड न-5 में एक स्थानीय युवक से पकड़ा 5.95 ग्राम हैरोइन/चिट्टा पकडने मे सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि युवक का नाम कुलदीप सिंह उर्फ अंगो पुत्र मदन लाल, वार्ड न0-5, नगरपंचायत टाहलीवाल जिला उना उम्र 30 वर्ष पाया गया है । युवक पहले भी इस कारोबार मे जेल की हवा खा चुका है। आरोपी लंबे समय से इस धंधे मे संलिप्त है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह उपरोक्त के घर पर रेड की व रेड के दौरान आरोपी के पास से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई रही है।
