Spread the love

कुल्लू टुडे
शिमला


प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सभी स्कूलों व कॉलेजों में एक से छः नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी व निजी कॉलेजों के अलावा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूल छः दिन तक बंद रहेंगे। इस संबंध में सभी स्कूल-कॉलेज के प्रिंसिपलों, उप शिक्षा निदेशकों व स्कूल मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश में 27 सितंबर से नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिये स्कूल खोले गए हैं। वहीं, कॉलेजों में भी पहली सितंबर से नियमित कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसके अलावा 11 अक्तूबर से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।

कोरोना के चलते स्कूलों में प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों पर रोक है। विद्यार्थियों को स्कूलों में उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए अलग-अलग डेस्क पर बैठाने की व्यवस्था की गई है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहा। अब एक से छः नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!