Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

ज़िला सोलन की सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में ज़िला के सात स्थानों एवं ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है।

ज़िला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि समिति के निर्णय के अनुसार ज़िला के विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बायला के गांव बायला, ग्राम पंचायत मानपुरा के गांव ठेडा तथा ग्राम पंचायत बारियां के गांव महुआ, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गोयला के गांव छमकड़ी, छावनी क्षेत्र कसौली के कसौली, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत कसौली-गढ़खल के गांव कसौली तथा नगर निगम सोलन के शिल्ली रोड़, वार्ड नम्बर 09 उचित मूल्य की नई दुकानें खोली जानी हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं इन स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक सूचना एवं अन्य दस्तावेज़ वेबसाइट पर अपलोड कर आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को इस कार्य के लिए वेबसाइट emerginghimachal.hp.gov.in का उपयोग करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर, 2023 निर्धारित की गई है।

नरेन्द्र धीमान ने कहा कि आॅनलाईन माध्यम के अतिरिक्त किसी भी अन्य माध्यम आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता दसवीं पास तथा व्यक्तिगत आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवश्यक दस्तावेज़ो के बिना आवेदन रदद कर दिए जाएंगे।

अधिक जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज़ो के सम्बन्ध में किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में आकर अथवा दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!