Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

देश व प्रदेश स्तर पर मनाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा जिला के विकास खंड पूह में पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं को पोषण से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई।

जिला कार्यक्रम सहायक आरजू ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सितंबर माह में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से पूर्णतः निपटना है जो मिशन पोषण 2.0 की आधारशिला है।

इस दृष्टिकोण पर आधारित, पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु महत्वपूर्ण मानव जीवन चरणोंरू गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है।

इसका उद्देश्य ष्सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत (पोषण-समृद्ध भारत, शिक्षित भारत, सशक्त भारत) पर केंद्रित थीम के माध्यम से पूरे भारत में पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर उप प्रधान पूह तनजिन दोरजे स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिभा नेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूह तथा स्थानीय महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!