कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की फेहरिस्त में लगातार नए आयाम जुड़ रहे है। अब नर्सरी की वरिष्ठ महिला हैंडबॉल खिलाड़ी को हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग में जिनको डीजीपी डिस्क अवॉर्ड मिला उसमें महिला कॉन्स्टेबल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शैलजा शर्मा एकमात्र है।
शैलजा शर्मा को डीजीपी अवार्ड मिलने पर उनके परिजन व कोच स्नेहलता व सचिन चैधरी ने खुशी व्यक्त की है।
हिमाचल पुलिस ने आज गेयटी थियेटर शिमला में डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से होनहार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी शैलजा शर्मा को भी खेल के क्षेत्र में डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह जानकारी मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका व कोच स्नेहलता ने दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के कर कमलों द्वारा शैलजा शर्मा को यह अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में मिला है।
शैलजा शर्मा पुलिस में कार्य करते हुए जॉर्डन में एशियन चैम्पियनशिप में बतौर कप्तान स्वर्ण मेडल जीता था। जिस कारण पुलिस विभाग ने शैलजा को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया।
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका व कोच स्नेहलता भारतीय महिला टीम कोच सचिन चैधरी व नर्सरी के वरिष्ठ व अन्य हैंडबॉल खिलाड़ियों ने शैलजा शर्मा को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड मिलने पर शैलजा शर्मा को बधाई दी है व आगे के लिए शुभकामनाएं दी है।
