Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार ठियोग बाईपास का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गति देने के आदेश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि फ़िलहाल इस बाईपास पर छोटे वाहन नियंत्रित ढंग से चल रहे हैं और आगामी 2-3 दिन में बड़े वाहन भी इस बाईपास से गुजर सकेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि सेब सीजन के दौरान सेब से लदे वाहनों को चलने में सुविधा हो और बागवानों की फसल समय पर मंडियों में पहुँच सके।

उन्होंने कहा कि इस बाईपास के सुचारू संचालन से ऊपरी शिमला के लोगों को लाभ मिलेगा और ठियोग बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

इस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!