पतलीकूहल
जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आते पतलीकूहल में ब्यास नदी में एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल में ब्यास नदी में एक नेपाली मूल की महिला का शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से जीत बहल के किराए के मकान में पतलीकूहल में रहती थी। महिला के भाई के अनुसार महिला को दिमागी तौर पर परेशान थी।
सूचना मिलते ही पतलीकूहल पुलिस पर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया।
कुल्लू पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शब को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पतलीकूहल थाना प्रभारी राजीव लखन पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि नेपाली मूल की महिला की पहचान माइली गांव गिपचे डाकखाना लिसटी तहसील व जिला सिंधीपल चौक नेपाल के रूप में हुई है।
