Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

जिला कुल्लू की बंजार पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक गेस्ट हाउस में दबिश दी और गेस्ट हाउस के कमरे में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को धर दबोचा।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को थाना बंजार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शैगलू बाजार के समीप शिवानी गेस्ट हाउस में जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्ज़े से मौके पर 7800/- रु0 नगद बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में थाना बंजार में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!