Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के हरोली थाना पुलिस की टीम ने एक ट्रक चालक को 7 किलो 90 ग्राम भुक्की/ चुरा पोस्त सहित धर दबोचा है।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम आज उप नि0 गुरध्यान सिंह, मु0आ0 वरिन्द्र सिंह, मु00 दवेन्द्र प्रकाश व आ0 दलजीत सिंह सिंह द्वारा मुकाम टाहलीवाल में यातायात चैंकिग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने चैंकिग के लिए ट्रक नम्बर HP12D-9406 को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 7 किलो 90 ग्राम भुक्की/ चुरा पोस्त बरामद हुआ ।

जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए ट्रक नम्बरी उपरोक्त को कब्जा में लेकर ट्रक चालक ओंकार सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव छेत्रां डा0 बिदड़वाल तह0 हरोली जिला ऊना हि.प्र. के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके आरोपी ओंकार सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!