Spread the love

कुल्लू टूडे

फरीदाबाद

एनएचपीसी मुख्य तकनीकी परीक्षक शैलेंद्र सिंह (सीटीई), सीवीसी निगम मुख्यालय में संतोष कुमार, आईएफओएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएचपीसी की उपस्थिति में तकनीकी मामलों (सार्वजनिक खरीद) पर सत्र के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए।

एनएचपीसी ने 1 सितंबर 2023 को निगम मुख्यालय, फ़रीदाबाद में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत एक नॉलेज शेयरिंग सत्र का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम विभिन्न निवारक सतर्कता उपायों के साथ तीन माह के अभियान का हिस्सा है जो 30 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की प्रस्तावना है।

यह सत्र संतोष कुमार, आईएफओएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएचपीसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।

शैलेन्द्र सिंह, मुख्य तकनीकी परीक्षक (सीटीई), सीवीसी ने एनएचपीसी निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और एनएचपीसी की इकाइयों/संयुक्त उद्यमों के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित सत्र के दौरान तकनीकी मामलों (सार्वजनिक खरीद) पर व्याख्यान दिया।

इस अवसर पर सीटीई और सीवीओ, एनएचपीसी द्वारा पीआईडीपीआई के तहत शिकायत ‘कैसे दर्ज करें’ के संबंध में एक लघु वीडियो क्लिप भी जारी की गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!