कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
महिला एवं बाल विकास परियोजना घुमारवीं के अंतर्गत वृत्त लेठवीं की गतवाड़ पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र चकराणा में बीते दिन लिंगानुपात व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के ऊपर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक विक्रांत चैहान द्वारा की गई।
जबकि वशिष्ठ अथिति के रूप में उप प्रधान ग्राम पंचायत गतवाड़ अजय शर्मा ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कविता व भाषण के द्वारा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ कल्पना ने लोगों को स्वास्थ्य सम्बधी विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने जलजनित रोगों व उंसेक किस प्रकार बचाव करना है।
उस बारे भी जानकारी दी साथ ही महिलाओं को किस प्रकार के पोषण आहार लेने है उस बारे भी बताया।
वृत पर्यवेक्षक विक्रांत चैहान ने संस्कार, शिक्षा, नशे व घटते लिंगानुपात पर जिला बिलासपुर में लोगो को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के कुछ क्षेत्र लिंगानुपात के मामले में रेड जोन में आ चुके है।
जहां लड़के व लड़कियों के जन्मदर में बहुत अंतर है जो एक चिंतनीय विषय है जिलाधीश बिलासपुर के आदेशों अनुसार इस विषय को गंभीरता से लेने व हर पंचायत में जागरूकता कैम्पों का आयोजन करने की भी बात कही है।
विक्रांत चैहान ने कहा कि इस दर को संतुलित करने के लिए बेटी के महत्व को समझना पड़ेगा।
उप प्रधान अजय शर्मा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजना है जिसमे बेटियों को लेकर बहुत सारी योजनाओं को शुरू किया गया है ताकि बेटी के महत्व को लोग समझे। इस मौके पर बेटी जन्मोत्सव भी मनाया गया व केक भी काटा गया।
इस शिविर में वार्ड सदस्य सुनीता, बबली, रोशनी, रीता, कल्पना, अंजना चैहान, माया, प्रोमिला, मीना सहित महिला मंडल सदस्यों, स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
