कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर जिला में गंबरोला खड्ड के साथ लगते देऊत में बने स्थापित शिव कत्था उद्योग की घटना का पता चलते ही अधिकारियों ने उद्योग को किया सील कर दिया है।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि दयोथ स्थित कत्था फैक्ट्री के टैंक फटने के कारण वहां एकत्र किया गया कत्था गंबरोला खडड के पानी में मिलने से पानी का रंग लाल हो गया था। बताते चलें कि कत्था फैक्ट्री के टैंक फटने के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है।
यही नहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने को लेकर अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस खडड पर बनी जलापूर्ति योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है ताकि लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय अधिकारी अतुल परमार ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक से बात करने के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ऑफ सीजन के चलते उद्योग में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।जिसके कारण टैंक के फटने के बाद इस लिक्विड को रोका नहीं जा सका।
