Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला, कच्चीघाटी निवासी डॉ. मोनिका शांडिल द्वारा लिखित पुस्तक ‘करयाला’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक रंगमंच संचार का सशक्त माध्यम है और लोगों तक प्रभावी ढंग से संदेश पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मोनिका शांडिल की यह पुस्तक लोगों को राज्य की समृद्ध संस्कृति और लोक रंगमंच के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक रवि ठाकुर, हरीश जनारथा, अजय सोलंकी और केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!