Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला में लगातार हो रहे साइबर ठगी के मामले में कुल्लू पुलिस ने भुट्टि कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति से बीमा पॉलिसी के नाम पर 4.50 करोड़ की ठगी करने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए 3 ठगोें को धर दबोचा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू के भुट्टि कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने भुंतर थाने में एक शिकायत दी थी।

जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर साइबर फ्रॉड हुआ है। जिस पर पुलिस द्वारा 14.9.2022 भुन्तर में मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया कि साईबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को अलग-अलग नम्बरों से फोन करके अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाने के लिए फर्जी काल आते थे। कहा जाता था कि उसका पैसा दुगना हो रहा है। इस तरह से साइबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता से 4.50 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस थाना भुन्तर व साईबर सैल कुल्लू के कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व कुल्लू के डीएसपी राजेश कुमार ने किया।

टीम में पीएसआई महेंद्र कुमार, एएसआई संजय, हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल प्रेमनाथ, संजय कुमार, राकेश
कुमार व आशुपाल शामिल रहे।

इस टीम ने मामले की तकनीकी जांच करते हुए पाया गया कि इस ठगी के तार दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से जुड़े हैं।

जिस पर प्रारम्भिक जांच के बाद जांच टीम ने दिल्ली जाकर मामले की तहकीकात शुरू की। तो तांर जुड़ते गए और पुलिस जांच टीम ने नोएडा के सेक्टर -01 और वैशाली नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके दो फर्जी काल सेेंटरों का भंडाफोड़ किया।

इसके साथ ही जिस नम्बर से शिकायतकर्ता को
फर्जी फोन काल़ आते थे उसके साथ अन्य प्रकार का सामान भी बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस जांच टीम ने इस मामले मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है तथा उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में गोविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम विलक्ष्ण पांण्डेय, नितिश कुमार मुकेश पुत्र जीवन किशोर सरहन गांव व डा. कुलहरिया, जिला मधुबनी बिहार व पंकज वर्मा निवासी बिहार को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति बीटेक. और एम कॉम पढ़े हैं।

एसपी ने बताया कि इन तीनों व्यक्तियों व फर्जी काँल सेंटर से पुलिस जांच टीम ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

जिसकी सूची निम्न प्रकार से हैः- कम्पयुटर-, प्रिन्टर-2, पैन ड्राईव-1, लैपटाँप-7, मोबाइल फोन- 26, आधार कार्ड-2, वोटर कार्ड-3, पैन कार्ड-3, एटीएम कार्ड-15, मोबाइल चार्जर-20, डब्लूएलएल फोन-4, चैक बुक-9, पासबुक-5, स्वैप मशीन-2, वाई फाई राउटर-3, फर्म बोर्ड-10 बरामद किए गए हैं।

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि इसके अलावा इनसे बीस लाख की गाड़ी भी जब्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इन तीनो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। इनसे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गोरख धन्धे में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उसकेे बाद ही पता चल पाएगा कि इन लोगों ने और कितने लोगों के साथ ठगी की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!