Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

पिछले दिन अपरवार को हुई कुल्लू जिला परिषद बैठक में लाडा के धन आवंटन को लेकर सदस्यों ने जम कर टिका टिप्पणी करते हुए लाडा के चेयरमैन एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर पर निशाना साधा। जिला परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि संबंधित पंचायतों को लाडा का धन जारी नहीं किया जा रहा है।

वरशैणी वार्ड की जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बैठक में मसले उठाते हुए आरोप लगाया है कि लाडा के चेयरमैन जन प्रतिनिधियों के साथ पक्षपात कर रहे हैं और भाजपा विचारधारा के जन प्रतिनिधियों वाली पंचायतों को लाडा का धन जारी नहीं कर रहे हैं। जिस कारण लाडा के तहत होने वाले विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि लाडा का धन न मिलने से अनेकों विकास कार्य ठप्प हो गए है।

कई स्कूल भवन बेहद खस्ता हालत में और उनकी मुरम्मत नहीं हो पा रही है। रास्तों का निर्माण कार्य ठप्प हो गए हैं। रेखा गुलेरिया बैठक में साफ तौर पर कहा कि जिला परिषद के वरशैणी वार्ड के लिए लाडा के तहत साढ़े आठ करोड़ स्वीकृत है। लेकिन इस पैसे को लाडा चेयरमैन द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है। जिस कारण उनके वार्ड में अनेकों विकास कार्य रूक गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी लाडा के चेयरमैन पद पर राजनीतिक व्यक्ति को बिठाए जाने पर सरकार को घेर चुके हैं। महेश्वर सिंह का कहना है कि पूर्व मेें लाडा का चेयरमैन उपायुक्त होता था और धन आवंटन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था से छेड़छाड़ करते हुए राजनीतिक व्यक्ति को लाडा का चेयरमैन बना दिया। जिसकी गलत तरीके से सरकार ने भी नोटिफिकेशन भी जारी करवा दी की है। लेकिन उसके बावजूद भी जन प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। धन आवंटन मेें मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।

महेश्वर सिंह के मुताबिक पंचायत प्रतिनिधियों पर विधायक के दरबार हाजिरी भरने का दवाब बनाया जा रहा है। जबकि धन डिमांड के हिसाब से पंचायतों को स्वतः ही जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक जन प्रतिनिधियों के साथ पक्षपात कर रहे हैं। जोकि पूरी तरह से गलत है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!