Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी मुख्यालय पर रामनगर मंगवाई के सन्यारडी में मोड़ काटते समय एचआरटीसी की बस अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे की तरफ लुढ़क गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

मगर इस हादसे में सुखद यह रहा कि बस लुढ़क कर उपर ही रूक गई। अगर बस उपर न रूकी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस मंडी से कैहनवाल जा रही थी। जैसे ही यह बस सन्यारडी के पास पहुंची तो मोड़ काटते समय अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पीछे की ओर लुढ़कती हुई सड़क से बाहर हो गई।

लेकिन गनीमत यह रही कि खाई में गिरने से पहले ही बस की बॉडी जमीन के साथ लग गई और बस वहीं पर रूक गई।

बताया जा रहा है कि मोड़ काटते समय बस की ब्रेक ने काम करना भी बंद कर दिया। जिस कारण यह हादसा पेश आया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एचआरटीसी प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

लोगों का कहना है कि
एचआरटीसी द्वारा ग्रामीण रूटों पर खटारा बसों को चलाया जा रहा है। जिनकी हालत बेहद ही खस्ता है और लोग जान जोखिम में डाल कर इन बसों में सफर करनेको विवश हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!