कुल्लू टुडे
कुल्लू
राजकीय पॉलिटेक्निक कुल्लू, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग तीसरे सेमेस्टर छात्रों ने एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग का दौरा किया। संकाय सदस्य व्याख्याता अविनाश कुमार और प्रशिक्षक हंसराज विद्यार्थियों के साथ औद्योगिक भ्रमण पर गए।
एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग पहुंचने के बाद, सबसे पहले एर. डीएस नारंग (क्षेत्रीय प्रबंधक) ने शिक्षकों और छात्रों को वाहन रखरखाव के कुछ व्यावहारिक मुद्दों के बारे में निर्देशित किया और इस पर गहन बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे वाहनों के रखरखाव की लागत को कम किया जा सकता है और वोव्लो बसों जैसे वाहनों को जो पहले बाहर सर्विस की जाती थी, अब एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग में में ही सर्विस की जा रही है।
छात्रों ने कार्यशाला के विभिन्न खंडों टर्निंग शॉप, सीट रिपेयरिंग शॉप, इंजन मरम्मत अनुभाग, टायर खंड, वाहन धुलाई और ग्रीसिंग अनुभाग, प्रदूषण जांच अनुभाग, बस ड्राइविंग सिम्युलेटर, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन
का दौरा किया और वहां की जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
