Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बरमाणा पंचायत स्वयं आय के साधन पैदा कर रही है। यह बात बरमाणा में मीडिया से रूबरू होते हुए ग्राम बरमाणा की प्रधान पूजा धीमान ने कही।

उन्होंने कहा कि अक्सर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों के पास अपनी आय का कोई साधन नहीं होता हैं।

हर वर्ष ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त एवं 13वें वित्त सहित अन्य योजनाओं से करोड़ों रुपये मिलते हैं ताकि वे गांवों का विकास कराएं और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए आय का साधन तैयार करें।

लेकिन बरमाणा की ग्राम पंचायत जिले की एकमात्र पंचायत बनने जा रही हैं जिसकी अब खुद की आय होगी।

पंचायत प्रधान पूजा धीमान ने बताया कि इसके लिए पंचायत ने कई योजनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है।

पंचायत ने शिक्षण संस्थाओं, ट्रेड यूनियनों सदस्यों की बैठक, कार्यशाला या फिर निजी कंपनियों के लिए ट्रेनिंग करवानी हो इसके लिए एक सभागार व ट्रेनिंग के लिए कमरों का निर्माण करवाया है। जिन्हें किराए पर देकर जिससे आय भी आना शुरू हो गई है। इस इनकम को पंचायत के विकास कार्यों पर लगाया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ पंचायत सचिव मदन लाल,पंचायत सदस्य सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!