कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
एसीसी बरमाणा में चोरों ने बीते दिन लगभग 7 डिप ट्यूब (प्लेट) पर हाथ साफ कर दिया।
सुरक्षा पर्यवेक्षक एसीसी बरमाना के कृष्ण नाथ नड्डा की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों को मौके पर ही पकड़ लिया।
सुरक्षा पर्यवेक्षक एसीसी बरमाना ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरों से विभिन्न स्थानों पर रखे गए सामान का भी पता लगाया।
सुरक्षा पर्यवेक्षक एसीसी बरमाना के अनुसार इन चोरों में मोहन कुमार, सोनू व दीपक मेहता ने लगभग 7 डिप ट्यूब (प्लेट) चोरी की है।
उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से एसीसी प्लांट स्क्रैप यार्ड बरमाणा से 16800/- एवं उपरोक्त सभी चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने एफआईआर संख्या 85/23 आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई विजय कुमार आईओ इस घटना की जांच कर रहे है।
