कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन के नैगम सामाजिक दायित्व विभाग की ओर महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत कई कार्यक्रम को गति दी जा रही है।
इसी कड़ी के तहत मुख्यालय से आए अतिथियों में अमिता भट्टाचार्य, सुनिथा एवं जे श्रीवासन ने सग़ीनी संघ के साथ ग्राम पंचायत हरनोड़ा में परियोजना प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात की तथा महिला मंडल का दौरा भी किया।
इस दौरान उषा अहिरवार अध्यक्षा सग़ीनी संघ ने संबोधन करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्ग्रत डॉ हरजीत कौर द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता पर जानकारी दी गई। इस मौके पर महिलाओं को माहवारी स्वच्छता संबंधित किट भी प्रदान की गई।
डॉ अंजुला अग्रवाल वरिष्ठ प्रबंधक यसीएसआर ने बताया कि महिलाओं के कौशल को विकसित करने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे जिसमें हरनोडा कोर्स सेंटर में 25 महिलाएं 6 महीने से चल रहे ड्रेस मेकिंग ट्रेनिंग कोर्स का हिस्सा हैं।
