कुल्लू टूडे
ऊना
पुलिस थाना हरोली की टीम द्वारा पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में मंगलवार को 2 नशा निवारण केन्द्रों का ओचक निरीक्षण किया गया।
पुलिस थाना हरोली के क्षेत्राधिकार टाहली वाल एरिया में स्थित न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र तथा कर्मा वेलफेयर सोसाईटी का प्रभारी थाना हरोली ने औचक निरीक्षण किया। पुलिस थाना हरोली की अन्य पुलिस टीम भी इस दौरान मौजूद रहे।
दो नशा निवारण केन्द्र में भर्ती 45 यवाओ को नशे के अवगुणों बारा अवगत करवाया गया तथा नशा छोड़कर सामान्य जीवन जीने व सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी देने हेतू प्रोत्साहित किया गया। न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र तथा कर्मा वेलफेयर सोसाईटी के सदस्यों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
प्रभारी थाना हरोली के आदेशानुसार थाना के क्षेत्राधिकार में स्थित नशा निवारण केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। इन नशा निवारण केन्द्रों में हिमाचल व अन्य राज्य के नशे के आदी युवकों/व्यक्तियों को भर्ती किया गया है।
कई बार बाहरी व अपने राज्य के अपराधी भी नशा निवारण केन्द्रों को अपनी संरक्षण स्थली बना लेते है इस दृष्टि से पुलिस की मौजूदगी ज्यादा असरकारक सिद्ध होती है।
थाना प्रभारी ने नशे के बीमारी का नाम भी दिया व बताया कि कैसै जाने अनजाने मे युवा इसका शिकार हो रहे हैं। जीवन मे अच्छा या वुरा देखने का कितना प्रभाव है व संगत किस तरह आदमी को अच्छा या बुरा बनाने मे रोल निभाती है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी युवक समाज मे इस बीमारी से ग्रस्त है व आप लोगों से जुडे हैं उनका नाम पता पुलिस को बताएं, ताकि समय रहते उनको इस नशे के गर्त से बचाया जा सके।
इस दौरान एक एसे युवक से वातचीत हुई जो घर से अकेला है व दोनो माता पिता सरकारी नौकरी से रिटायर है। इस नशे से किस तरह हमारा समाज बिखर रहा है इसके कई उदाहरण मौजूद मिले।
थाना प्रभारी ने आम जनता से भी निवेदन किया कि अगर कोई युवा नशे के गर्त मे जाने के बाद अपने आप को दोबारा सुधारता है तो उसका सहयोग करें व उसको समाज अच्छी नजर से देखकर समाज में अपनाएं।
