कुल्लू टूडे
काजा
हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौ़द्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभांरभ एडीसी कांन्फ्रैस हॉल में बुधवार को किया गया।
इस कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने शिरकत की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि विज्ञान में रिसर्च पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर हमारी पीढ़ी रिसर्च पर अधिक ध्यान देगी तो बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। बच्चों में स्कूली स्तर से रिसर्च के प्रति रूचि बढ़ानी होगी।
विज्ञान को आसान से आसान तरीके से बच्चों को सिखाया जा सकता है। उन सभी माध्यमों को सहारा शिक्षकों को लेना चाहिए। विज्ञान में होने वाले नवाचारों के बारे में बच्चों को अवगत करवाना चाहिए। जनजातीय क्षेत्र के बच्चों के लिए उक्त कार्यशाला काफी वरदान साबित होगी।
इसी अवसर पर उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौ़द्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद की यह कार्यशाला काफी मददगार बनेगी।
इसमें चर्चित विशेषज्ञ बच्चों को शिक्षा देंगे।
कार्यशाला में डा वीके त्यागी वैज्ञानिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, मनीश यादव वैज्ञानिक विज्ञान प्रसार केंद्र, बच्चन सिंह वैज्ञानिक विज्ञान प्रसार केंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यशाला में शिक्षकों और छात्रों को भारत सरकार के वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान कें विभिन्न पहलुओं को रूविकर गतिविधियों द्वारा समझाया जाएगा।
इस कार्यशाला में आयोजक संस्था हिमकोस्टे की ओर से दीपशिखा, राजेश चौहान, उमेश पठाानिया, शशिधर, पायल चौहान, जय गोपाल, रजनीश, जितेंद्र और आरती सहित स्पिति के 80 छात्र एंव शिक्षक मौजूद रहे।
