Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बैरी मोटर मार्किट के समीप स्थित तेल पम्प के पास एक निजी बस और मोटर साईकल दोनों की भिडंत में मोटर साईकल सवार ने मौके पर ही डीएम तोड़ दिया।

बिलासपुर मनाली हाईवे पर बैरी के समीम बीते दिन एक मोटर साइकिल के प्राइवेट बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार की मृत्यु होने का समाचार है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बरमाणा से पुलिस टीम मौके पर पंहुच गई थी। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान मनजीत कुमार (23) सुपुत्र रमेश कुमार वीपीओ खुराल सलापड़ सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे कि हादसा पेश आ गया। यह दुर्घटना किन कारणों से हुआ इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

बहरहाल पुलिस ने बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ
कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!