Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

जिला कुल्लू के उपमंडल भुंतर 11 केवी हाथीथान फीडर के जरूरी रखरखाव के कारण कुछ क्षेत्रों में 3 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल भुंतर ने जानकारी दी कि 11 केवी हाथीथान फीडर के जरूरी रखरखाव के कारण 3 जून 2023 को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ट्रक यूनियन, गुरुद्वारा, गढ़सा रोड, मेन बाजार भुंतर, बस स्टैंड भुंतर, तहसील ऑफिस और आसपास के सभी इलाकों में प्रातः10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!