कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग उपमंडल के तहत देहरीधार में एचआरटीसी खाई में गिर गई।
उस वक्त बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। लेकिन गनीमत यह रही कि बस पेड़ों के बीच जा कर फंस गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मिलीजानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस मैंढी से करसोग आ रही थी। लेकिन खरोड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
लेकिन राहत की बात यह रही कि बस दो पेड़ों के बीच जाकर फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर बस पेड़ों से न फंसती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बस चालक व परिचालक के अलावा कुछ यात्री घायल हुए हैं। अधिकतर यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व 108 एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चला हुआ है।
डीएसपी करसोग गीताजंलि ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
फिलहाल इस हादसे में बस में सवार अधिकतर यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
