Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन में पुलिस ने सुनियोजित तरीके से छापा मार कर एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफॉश किया। पुलिस ने होटल से सैक्स रैकेट की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है।

वहीं छापेमारी में पुलिस ने सरगना महिला के अलावा उसका कार चालक, तीन अन्य महिलाएं व होटल मालिक को पकड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं चंडीगढ़, पंजाब व उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

जबकि सैक्स रैकेट मुख्य सरगना महिला ज्वालामुखी क्षेत्र की रहने वाली है। वह काफी समय से पुलिस के रडार पर थी। जिसकी धर पकड़ के लिए पुलिस की एक विशेष टीम को तैयार किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस ने सुनियोजित तरीके से दो पुलिस कर्मियों को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा।

जैसे ही दोनों पुलिस कर्मियों ने महिला को पैसे दिए तो इसी दौरान पुलिस टीम ने मौके पर ही तीन अन्य महिलाओं को पकड़ कर सरगना के कार चालक को भी हिरासत में ले लिया।

वहीं होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह महिला लंबे अरसे से देह व्यापार के धंधे में संलिप्त थी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!