Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली।

उन्होंने इस बैठक में जिला जल जीवन मिशन के तहत 203 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं के शेल्फ पारित किए और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि पेयजल जांच के लिए उपमंडल स्तर पर लैब रोहड़ू, टिककर, रामपुर, सुन्नी, ठियोग, जुब्बल, नेरवा व कसुम्पटी में स्थापित किए गए हैं और पेयजल गुणवत्ता की जांच समय-समय पर की जा रही है ताकि लोगों को जल जनित रोगों से बचाया जा सके।

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्तोत्रों का औचक निरीक्षण व अनुश्रवण करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को साफ़ और स्वच्छ पानी मिल सके।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!