कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हनी में बीते दिन एक सादे समारोह में +2 व 10वी कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे +2 की छात्रा कुमारी दीक्षा,कुमारी भावना, कुमारी नम्रता व 10 कक्षा से कुमारी स्वती शर्मा, कुमारी वंशिका वह गीरिश को सम्मानित किया।
यह पहला मौका है कि इस विध्यलय की 10 कक्षा की छात्रा नेहा ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये व बोर्ड मेरिट लिस्ट में 6 अंक कम आने से चूक गई।
इसी के साथ कुमारी दीक्षा +2 की छात्रा दीक्षा ने भी लगभग 91प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत से इस विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि जमा 2 की कक्षा में 50 विद्यार्थियो में से केवल तीन छात्र असफल हुए है और स्कूल का परिणाम 94 प्रतिशत रहा है एवं 10 वीं कक्षा में 31 बच्चों में से 30 बच्चों ने इस परीक्षा को पास कर 97 प्रतिशत परिणाम दिया है।
पाठशाला के इस परिणाम का श्रेय यहां के अध्यापक, विद्यार्थियों,व स्कूल प्रबंधन समिति के आपसी बेहतर तालमेल को जाता है।य़ह पाठशाल बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के लक्ष्य को पुर्ण करने के लिए योजना अनुरूप काम कर बच्चों में अनुशाशन, देश भक्ति, धैर्य, सहनशीलता व समरसता जैसे मानवीय गणों को विकसित कर सभ्य और शालीन नागरिको का निर्माण करने की दिशा में आगे बढ रही है। सभी होनहारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर जलपान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दीना नाथ, निशा, अरुण बाला, मुरलीधर, पवन, डॉ. सुदेश, प्रोमिला, नीलम , अन्ज्ना गर्ग अशोक, शारदा, सन्तोष, सीमा, मनीषा, राकेश, हेम राज, प्रिंस, कल्पना पूजा व मीरा सहित सभी अध्यापकों ने अपना शुभ आशीष इन बच्चों को दिया।
