कुल्लू टूडे
थलौट, मंडी
एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-III पावर स्टेशन ने स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थलौट में छात्रों के प्रयोग हेतु मास्क, सेनेटाइजर, हैंड वाश, फ़िनायल और डस्टबिन वितरित किए।
पावर स्टेशन की ओर से डॉ. इन्दु गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, व नरेश कमल, उप प्रबन्धक (राजभाषा) ने विद्यालयों को छात्रों मास्क, सेनेटाइजर और हैंड वाश सौंपे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने स्वच्छता सामग्री प्राप्त की।
