Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में आयोजित किये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2023 के अंतर्गत आज पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में संविदा कर्मियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा जाँच शिविर का शुभारंभ साजन मोइददीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक) ने किया।

परियोजना के डॉ.ज्‍योतिर्मय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डॉ.मीरा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगवाईं कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच की।

इस नि:शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर में कुल 48 संविदा कर्मियों की स्वास्थ्य की जाँच की गई तथा कार्यक्रम में संविदा कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता किट साथ दवाइयां भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!