कुल्लू टूडे
आनी
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव पांकवा के पास बीती देर रात एक बोलोरो जीप के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सोमवार को समय 11:30 बजे रात के करीब पुलिस थाना ब्रौ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव पांकवा के समीप गाड़ी HP 92-2189 बोलोरो केंपर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय जीप में दो व्यक्ति बैठे थे जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना ब्रौ को आज मंगलवार को समय 7:15 बजे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
मृतकों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र ईश्वर दास गांव पांकवा तहसील निरमंड तथा दोजम राम पुत्र नीका राम गांव पांकवा तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
