कुल्लू टूडे
मनाली
स्थानीय लोगों की गुंडई के कारण एक बार फिर से विश्व विख्यात पर्यटन नगरी
मनाली चर्चा में आ गई है।
इस बार मनाली के वशिष्ठ में एक महिला पत्रकार व
उसके पति से स्थानीय व्यक्ति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार गोवा की 31 वर्षीय पत्रकार जाह्नवी पत्नी अनसान सनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 28 मार्च 2023 से मनाली गांव में
रह रही हैं।
जाह्नवी के मुताबिक पिछले दिन पति के साथ किराये पर ली स्कूटी पर वशिष्ठ
घूमने गई थीं।
वशिष्ठ मंदिर से आगे एक गली में पति ने स्कूटी पार्क की तो वहां एक व्यक्ति ने कहा कि यहां पार्क नहीं करनी है। उनके पति स्कूटी लेकर कहीं और जगह स्कूटी को पार्क करने चले गए।
जाह्नवी ने कहा कि उस समय सफेद कमीज पहने एक युवक ने उनके साथ मारपीट और गलीगलौज की।
पति के आने पर वह व्यक्ति पति से भी उलझ पड़ा और मारपीट। इससे उनके पति को चोटें आई हैं। यहां स्थानीय लोग आए और उस लड़के को वहां से गायब कर दिया। इस दौरान उनकी सहेली अरुणिमा कौशिक व स्टेटली जैन भी आ गए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण उल्टा उनसे ही उलझने लगे। लगभग 20 लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।
वहीं डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने
मामा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ लेने व शांति भंग करने के साथ मारपीट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
