कुल्लू टूडे
बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर जिला भाजपा केेंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक महासंपर्क अभियान चलाएगी।
केंद्र की नीतियों व कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जिला से बूथ स्तर तक लोगों को अवगत करवाएगी। वहीं , 23 मई को बिलासपुर में जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।
जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, केेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी सिदार्थन प्रमुखता से मौजूद रहेंगे। इस बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की जाएगी।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक में ऐसा पहली बार हो रहा है जिसमें प्रदेशाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया हो।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को करोडों रूपये की सौगात दी है।
जिसमें बिलासपुर एम्स, कीरतपुर नेरचौक फोरलेन व रेलवे प्रोजेक्ट के अलावा 1400 करोड की मंदिर पुर्नस्थापन योजना शामिल है। जिला भाजपा द्वारा 24 मई को मंडल कार्यसमिति की बैठक हर मंडल स्तर पर होगी। भाजपा द्धारा लाभार्थी सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 24 जून को जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर महासम्मेलन आयोजित होगा।
वहीं 20 जून से लेकर 30 जून तक महासंपर्क अभियान व बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री आशीष ढिल्लो, जिला भाजपा प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर व रोशन लाल ठाकुर मौजूद रहे है।
