Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

आइस हॉकी महिला एशिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप वर्ग में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली दो स्पिति की खिलाड़ियों को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने सम्मानित किया।

थाईलैंड में आयोजित आइस हॉकी महिला एषिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप में स्पिति की रहने वाली तेंजिन सालडोन और किन्नौर जिला के षलखर गांव की रहने रिगजिन डोल्मा भारतीय आईस हॉकी की टीम से खेली है।

30 अप्रैल से लेकर 7 मई 2023 तक ये चैंपियनशिप चली। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है। अतिक्ति उपायुक्त राहुल जैन ने दोनों खिलाड़ियों को आषी पहना कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पिति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि पहली बार यहां के खिलाड़ी आईस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

हिमाचल प्रदेश में आईस हॉकी को लेकर बच्चों के काफी उत्साह है। ऐसे में इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में ओर खिलाड़ी स्पिति से निकल कर भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे और मैडल जीत कर लाएंगे। स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार स्पिति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है।

लोसर सगनम में भी आईस हॉकी का रिंक तैयार किया जा रहा है। आइस हॉकी में भारतीय टीम का हिस्सा रही तेंजिन सेलडॉन ने कहा कि मेरा पहली बार चयन हुआ था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि कभी भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगी।

मैं स्पिति आइस हॉकी एसोसियेशन, स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं जोकि पिछले तीन सालों से यहां पर आईस हॉकी का प्रशिक्षण बच्चों को दे रहे हैं। वहीं खिलाड़ी रिंगजिन डोल्मा ने कहा कि हमारे कोच अमित बेलवाल ने हमारा मार्गदर्षन किया है।

उन्होंने आईस हॉकी की ए,बी,सी पूरे स्पिति के बच्चों को सिखाई है। आज हम जो भी है उनकी मेहनत और परिजनों के आर्षीवाद से है। हम अगले साल अवश्य मैडल जीत कर लाएंगे।

इस मौके पर आईस हॉकी ऐसोसियेशन के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, महासचिव कुंगा तंडुप, संगठन सचिव स्कालजंग दोरजे, कोषाध्यक्ष डा विकास रोपा, स्टोर इंचार्ज सोनम टाक्पा और कार्यकारी सदस्य डा तेंजिन नोरबू मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!