Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 20 करोड़ रुपए की राशि से कथासु-सावडा सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खड़ा पत्थर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को घर द्वार पर स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।

रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के कथासु गांव में 28 लाख रुपए से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी और इसके उपरांत युवक मंडल कथासु द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल हमारे राज्य का खेल है और इसे बढ़ावा देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा खंड स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान किया जाएगा ताकि युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लघु एवं सीमांत बागवानों के हितों के लिए 24 किलो यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य किया है जिससे किसानों की आर्थिकी को बल मिलेगा।

इससे पूर्व स्थानीय प्रधान गीता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

रोहित ठाकुर ने महासू देवता मंदिर में शीश नवाया और युवक मंडल कथासु को 50000 रुपए देने की घोषणा की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!