कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
पीज़ीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन एनएचए मनाली चंडीगढ़ मार्ग पर लघट के पास हुई दुर्घटना में घायल आर्यन चौहान पुत्र जगजीत कुमार निवासी बरमाणा ने भी वीरवार को दम तोड़ दिया है।
मौत कि घटना को सुनते ही कैंची मोड़ स्थित आर्यन चौहान निवास पर मातम छा गया और भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
बता दें कि बीते शनिवार को दो युवक इस दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनमें एक युवक आर्यन काश्व पुत्र पवन कुमार निवासी नालग उस दिन ही एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि बीते शनिवार सुबह एनएच मनाली चंडीगड पर लघट के पास एक पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 11 सी जैड 5132 चंडीगढ से मनाली जा रही थी।
वहीं दूसरी ओर स्कूटी नंबर एचपी 24 सी 6368 बरमाणा से बैरी की जा रही थी। जिसमें दो युवा आर्यन चौहान पुत्र जगजीत कुमार निवासी बरमाणा एवं आर्यन काश्व पुत्र पवन कुमार निवासी नालग सवार थे। जैसे ही यह बस लघट के पास पहुंची वैसे ही अचानक लघट के पास बस व स्कूटी में भयंकर टक्कर हो गई थी।
