कुल्लू टुडे
हमीरपुर
एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत भोरंज उपमंडल में भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए एसडीएम राकेश शर्मा ने वीरवार को मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी पंचायतों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जाने वाले सफाई अभियान में सभी विभाग पंचायतीराज संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम लोगों की भागीदारी से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करें। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
