Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

शनिवार को दोपहर बाद कुल्लू जिला में आए भयंकर तूफान के कारण जहां अनेक जगह उखड़ गए और काफी नुकसान होने का समाचार है।

वहीं जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली में किसी कार्य के मामले को लेकर गए बिजली बोर्ड के एक्सियन वीरेंद्र शर्मा पर तूफान के दौरान पेड़ गिर गया।

जिससे वह गंभीर घायल हो गए हैं। उनका बाजू फ्रैक्चर होने के साथ ही
गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा उनके मुंह व सिर में भी चोटेें आई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के एक्सियन वीरेंद्र शर्मा शनिवार को
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारियों के साथ लगवैली में किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे।

वहां अन्य अधिकारियों के साथ खड़े होकर मुख्य संसदीय सचिव के साथ चर्चा कर रहे थे तो उसी दौरान चल रहे तूफान के कारण एक पेड़ उनके ऊपर आ गिरा।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में बिजली बोर्ड के एक्सियन वीरेंद्र शर्मा की
जान बच गई। हालांकि वह इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें तुरंत वाहन से कुल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!