Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत सदर थाना कुल्लू पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान रिवर राफ्टिंग प्वाइंट वाशिंग में खड़ी गाड़ी मैं बैठे युवक को 302 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम बीते दिन शुक्रवार को बाशिंग रिवर राफटिंग प्वाईंट के पास गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने वहां खड़ी गाड़ी (HP34 E 4339) की तलाशी ली तो उसके पास 302 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि अररोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है ओवर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

आरोपी की पहचान विशाल सेन पुत्र रघुबीर सेन निवासी बाशिंग डाकघर ववेली के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!