Spread the love

एजेंसी

यमुनानगर हरियाणा
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों ने खाकी पर दाग लगाते हुए हिमाचल के एक कारोबारी से 7 लाख लूट लिए। इस मामले में
यमुनानगर पुलिस ने डायल 112 पुलिस के 3 कर्मियों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की शिव कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार से शनिवार को यमुनानगर जिला के प्रताप नगर इलाके में
पुलिस कर्मचारियों ने 7 लाख रूपये लूट लिए थे।

इस संबंध में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए थाना प्रताप नगर एसएचओ ने बताया कि 7 लाख लूटने की वारदात डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अंजाम दी थी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की शिव कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार का पांवटा साहिब में कॉलेज व होटल है। वह 7 लाख रुपए लेकर कॉलेज के लिए फर्नीचर लेने निकला था। वह यमुनानगर पहुंचा ही था
कि एक युवक ने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई।

एसएचओ के अनुसार, युवक ने उससे जगाधरी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। जिस पर अनिल कुमार ने उसे विद्यार्थी समझकर गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर उस युवक ने बैग से लैपटॉप निकाला और कुछ काम करने लगा। युवक ने कहा कि नेट नहीं चल रहा है। इसलिए गाड़ी रोक दो।

जैसे ही अनिल ने गाड़ी को साइड में लगाया। तभी उस युवक ने फोन किया और पीछे से डायल 112 गाड़ी आकर उनके पास रूकी।

एसएचओ के अनुसार, 3 पुलिसकर्मी वर्दी में थे और एक सिविल में था। चारों पुलिसकर्मी अनिल को धमकाने लगे और उसकी गाड़ी से चाबी निकाल ली।

आरोपी पुलिस कर्मियों ने गाड़ी की तलाशी ली और बैग से 7 लाख रुपए और 2 ब्लैंक चेक उठा लिए। इसके बाद आरोपी उसे वहीं रुकने के लिए कहकर डायल 112 की गाड़ी में चले गए।

उसने एक राहगीर से मदद मांगकर पुलिस को लूटपाट के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जन्द ही इस लूट में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

आरोपियों की पहचान एसपीओ मनजीत, जसबीर व इएसआई रामभूल के रूप में हुई। वारदात में शामिल कुछ अन्य लोग अभी फरार हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!