कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में बिलासपुर की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया। टीम का हिस्सा बनने के लिए महिला क्रिकेटरों ने खूब रूचि दिखाई।
यह जानकारी देते हुए बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट कमेटी सदस्य तथा बिलासपुर क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि इस दौरान संभावित 21 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें से फाइनल टीम चुनी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें ग्रुप सोलन और ग्रुप ऊना बनाया गया है। बिलासपुर महिला क्रिकेट टीम सोलन जिला के पाईन ग्रो स्कूल खेल मैदान में अपना पहला मैच खेलेगी।
इस अवसर पर विशाल जगोता ने बताया कि प्रदेश में क्रिकेट खेल में महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए एचपीसीए के प्रयास रंग लाने लगे हैं।
हिमाचल प्रदेश की बेटिया अब वूमन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंटस में लाखों करोड़ों रूपए में टीम का अहम हिस्सा बन रही हैं। जिससे इस खेल के प्रति बेटियों का रूझान और बढ़ रहा है।
चूंकि इस खेल में बच्चियों को अपना भविष्य बनाने के लिए खुला मौका मिल रहा है। उस पर खुशी की बात यह है कि एचपीसीए द्वारा संचालित क्रिकेट एकैडमियों में महिला खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जबकि खेल के उपकरण भी इन खिलाड़ियों को निशुल्क दिए जाते हैं। जो कि मातृशक्ति के सम्मान में एचपीसीए का छोटा सा प्रयास है।
विशाल जगोता ने कहा कि इस पौधे को लगाने का श्रेय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जाता है तथा इस बारे अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल के इतिहास में पहली बार जिला स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
अंतरर्जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर की महिला टीम भी भाग लेगी। विशाल जगोता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है।
विशाल जगोता ने बताया कि इस ट्रायल प्रक्रिया में महेंद्र चंदेल संयोजक रहे जबकि चयनकर्ता टीम में विजय सोनी, आरके रघु, आशीष कपिल, हिमांशु मोंगा तथा जितेंद्र ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई।
