Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 71644 मेगावाट है। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कमिशनिंग से लेकर अब तक 24.51 बिलियन यूनिट से भी ऊपर विद्युत उत्पादन किया गया है। एनटीपीसी को भविष्य में 2032 तक 1.30 हजार मेगावाट का उत्पादन कर एक सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनना है।

देश के कुल पावर जनरेशन में 15 से 26 % योगदान एनटीपीसी कर रहा है। यह सब हमारे दक्ष अभियंताओं व कर्मचारियों, अधिकारियों व पूरी फ़ोर्स की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर 50 % विद्युत उत्पादन रिन्यूअल एनर्जी से होगा।

एनटीपीसी प्लांट अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्धता को पूरा करने में सदैव तत्पर रहते है। जल टैक्स पर उन्होंने बताया की नोटिफिकेशन मिल गई है और हम इसके भुगतान के लिए भी तैयार है।

लेकिन अभी तक हमारे पास पास क्लियर गाइडलाइन नहीं है। केंद्र सरकार की तरफ से यह मत है कि वाटर सेस नहीं लगना चाहिए है और राज्य सरकार कह रही है कि देना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पावर कॉस्ट पर फर्क पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी देश की तरक्की के लिए बढ़चढ़कर योगदान दे रही है।

यह जानकारी एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह ने प्रेस के साथ रूबरू होते हुए सांझा की।

बता दें एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह इसी महीने में सेवानिवृत भी हो रहे है।

उन्होंने उनके कार्यकाल में मीडिया द्वारा दिए गए सहयोग का भी आभार भी प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कोलडैम द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है, तथा लोगों के जीवन शैली में परिवर्तन को अपनी प्राथमिकता मानती है। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सामुदायिक विकास कार्य भी करवाए जा रहे है।

एनएसआईसी मंडी के माध्यम से आस-पास के क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें कढ़ाई बुनाई, कम्पयूटर व हस्तशिल्प आदि प्रशिक्षण मुख्य है। हेल्थ में मोबाइल मेडिकल यूनिट फॉर ओल्ड एज होम एंड इमरजेंसी सर्विसेज के लिए दी।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष एनटीपीसी कोलडैम द्वारा परियोजना के आसपास के अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उदघाटन किया गया।

एनटीपीसी कोलडैम को स्टेशन को मानव संसाधन के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए प्लैटिनम श्रेणी में एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 तथा सीएसआर गतिविधियों के लिए भी प्लैटिनम श्रेणी में एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में एनटीपीसी कोलडैम को हिमाचल प्रदेश पर्यावरण लीडरशिप अवार्ड 2021-22 का प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

बेस्ट प्लेस टू वर्क अवॉर्ड, मोस्ट प्रेफेर्रेड वर्क प्लेस अवार्ड, सस्टेनेबल आर्गेनाईजेशन आवार्ड, एनएचआरडीएन पीपल फर्स्ट ऐस आवार्ड 2022, एटीडी बेस्ट अवार्ड 2023 आदि उपलब्धियां हासिल की।

प्रेस वार्ता में दिग्विजय प्रसाद सिंह, लव टंडन महाप्रबंधक प्रचालन व अनुरक्षण, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश पठानिया उप महाप्रबंधक सिविल तथा अविनाश पाठक प्रबंधक मानव संसाधन , अभिनव सीनियर मैनेजर पीएण्डएस, डिप्टी मैनेजर एचआर सतेंद्र सिंह रावत तथा डॉ. अंजुला अग्रवाल वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!