कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए सदर थाना पुलिस की टीम ने एक युवक को 7 ग्राम चिट्टा व 45 हज़ार 500 रुपए सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दीपक कुमार 30 वर्ष पुत्र पूर्ण चन्द निवासी बस्ती भगवानपुरा जलालावाद ज़िला फाजिल्का (पंजाब) के रिहायशी क्वाटर खोरीरोपी में तलाशी के दौरान 7 ग्राम चिट्टा व 45 हज़ार 500 रुपये नगदी बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सदर थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।
