कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
पुलिस थाना कोट के तहत पडने वाले औद्योगिक क्षेत्र ग्वलथाई के पास समतैहण में मोटरसाइकिल एवं ट्रक की टक्कर में दो युवा घायल हुए है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता गुरबक्श सिंह निवासी माकड़ी ने कहा है कि वह ट्रक लेकर ग्वाल थाई जा रहा था।
इस दौरान जब वह समतैहण के पास पहुंचा तो ग्वला थाई की तरफ से एक मोटरसाइकिल आया और ट्रक के दाहिनी तरफ की लाइट से टकरा गया।
इस टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार रणजीत सिंह निवासी पलासी डाकघर पनाम तहसील नंगल जिला रोपड़ और राम सोगरथ साहनी निवासी तलवाड़ा तहसील नंगल जिला रोपड़ घायल हो गए।
उधर, डीएसपी नयना देवी विक्रांत ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना कोटकहलूर में मामला दर्ज कर लिया है।
