Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की सदर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान 2 युवकों को 248 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन रविवार को सदर थाना कुल्लू के अन्तर्गत पुलिस ने वैली ब्रिज के पास नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नम्बर CH03X0028 की नियमानुसार तलाशी ली तो वीरेन राय 31 वर्ष पुत्र कुलदीप राय निवासी ऊना व गौरव कुमार 30 वर्ष पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पटियाला, पंजाब के कब्जे से 248 ग्राम चरस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!