कुल्लू टूडे
कांगड़ा
कांगड़ा पुलिस द्वारा नश्व के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की शाहपुर पुलिस की टीम ने एक युवक को 1 किलो 4 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस की टीम ने पठानकोट – मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाक लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक कार को चैकिंग के लिए रोक तो उसमें बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। जिस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके पास 1 किलो 4 ग्राम कर बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की पहचान विजय कुमार पुत्र शालिग्राम निवासी दरगोला शाहपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।
