कुल्लू टूडे
कुल्लू
नगर परिषद कुल्लू के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को हटाने के लिए जिला के एक बड़े कांग्रेस नेता द्वारा तानाबाना बुनने की चर्चा शहर में काफी दिनों से चली हुई है।
चर्चा है कि एक महिला को अध्यक्ष पद पर बिठाए जाने का गणित फिट किया जा रहा है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के पार्षद को बिठाए जाने की चर्चा हो रही है।
चर्चा के अनुसार कांग्रेस के एक बड़े नेता नहीं चाहते कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर काबिज गोपाल कृष्ण महंत आगे भी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज रहे। इसलिए उन्हें पद से हटाने की कबायद में लगे हुए हैं।
बता दें कि नगर परिषद कुल्लू में कांग्रेस का बहुमत है और उनमें गोपाल कृष्ण महंत के समर्थक पार्षद ज्यादा हैं। जबकि भाजपा पूरी तरह से अल्पमत में है।
ऐसे में महंत को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों का समर्थन हासिल करने की योजना बनाई जा रही है। और भाजपा समर्थित पार्षद को उपाध्यक्ष पद का ऑफर दिया जा रहा है।
फिलहाल जिस तरह से नगर परिषद कुल्लू के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत को हटाने का षडयंत्र रचा जा रहा है वह कांग्रेस को आने वाले समय में भारी पड़ सकता है।
फिलहाल देखना यह है कि कांग्रेस के बड़े नेता की महंत को हटाने की कवायद कितनी सफल होती है। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
क्योंकि महंत भी राजनीति में पिछले चार दशकों से हैं और जोड़तोड़ में भी काफी महारत रखते हैं। साथ ही कुल्लू सदर में कांग्रेस की हार जीत में भी अहम रोल अदा करते हैं।
