Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज जिला परिषद सभागार में अंतर विभागीय मुद्दों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि म विकास कार्यों का शीघ्रता से निष्पादन सुनिश्चित बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि कि विभिन्न विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण बहुत से विकास कार्य के निष्पादन में देरी होली है।

बैठक मे बताया कि छरुडू में प्रस्तावित गौ सदन के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है तथा 1 सप्ताह के भीतर भू हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में खेल के मैदान के लिए भी भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण प्राप्त करने संबंधी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को बिजली महादेव रोपवे के निर्माण स्थल पुनः संयुक्त निरीक्षण सभी ओपचारिताएँ पूर्ण करने भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रैला में विद्युत आपूर्ति योजना के लिए पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने विधुत विभाग के अधिकारियों को विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि इस योजना क्रियाशील कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया जा जा सके। जाएगी।

उन्होंने विद्युत व जल शक्ति विभाग को वाइल्ड लाइफ इंटरप्रिटेशन सेंटर इंटरप्रिटेशन सेंटर जलोड़ी में विद्युत तथा जल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायतों को कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थान चयनित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं जिनमें की बंजार में 5 बीघा की भूमि चयनित की गई है तथा जिया नामक स्थान पर भी 5 बीघा की भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसी प्रकार आनी व निरमण्ड भी भूमि का चयन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिले के दूर-दराज गांव में स्थित 44 ऐसे स्थान चिन्हित किये गए हैं जहां आरसीसी तथा प्रीफैबरीकेटेड पानी के टैंक निर्मित कर पाइप लाइन के साथ जोड़कर फायर हाइड्रेंट से कनेक्ट किए जाएंगे, ताकि आगजनी की किसी भी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सभी फायर हाईडेंट की जांच करने के निर्देश दिये।

उन्होंने नगर परिषद कुल्लू को सरवरी में सामुदायिक केंद्र तथा पार्किंग के निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं को पूर्ण करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला में 1980 से पूर्व स्थापित ऐसे विद्यालयों तथा स्वास्थ्य केंद्रों को जिनके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि भुंतर में मिनी सेक्ट्रिएट निर्माण तथा शीशामाटी बाईपास रोड से संबंधित औपचारिकताओं को भी गति दें।

उन्होंने निर्देश दिए कि कसोल, मणिकरण तथा बरशैणी में पार्किंग सुविधाएं विकसित करने से संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाऐं। कोठी में पार्क की सुविधा विकसित करने के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि वन विभाग द्वारा पार्किंग स्थल के प्राक्कलन शीघ्र ही तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सैंज के भवन निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब तक भवन का निर्माण पूर्ण नहीं होता तब तक यहां कक्षाओं को चलाने के लिए वैकल्पिक स्थान पर बैठने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कुल्लू एयर विंग के हैंगर निर्माण का कार्य प्रगति पर है इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा के अंतर्गत इंदौर खेल स्टेडियम के निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!